सनी अध्यक्ष व फहीम अहमद बने महामंत्री


लखनऊ(सौम्य भारत)। जनहित उद्योग व्यापर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के के अवस्थी ने सोमवार को खरगापुर गोमतीनगर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने विनय अवस्थी को लखनऊ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा खरगापुर गोमती नगर व्यापार मंडल इकाई का गठन कर सनी कश्यप को अध्यक्ष, अजय कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष व फहीम अहमद महामंत्री मनोनीत किया। बैठक में रमेश यादव प्रदेश संयुक्त  महामंत्री, आशुतोष पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, कम्लेस्वर सोनी, आर के यादव, विवेक सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।