निजीकरण के खिलाफ मिल कर संघर्ष करना होगा: विजय बन्धु

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक बुधवार को सेवायोजन निदेशालय में  प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु के नेतृत्व में हुई। बैठक में शिक्षक, कर्मचारियों ने वरिष्ठ शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट गई। इस दौरान विजय बंधु ने कहा कि आज निजीकरण एक गंभीर समस्या होती जा रही है, जिस पर मिल कर संघर्ष करना होगा।

 कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली एक प्रमुख मुद्दा है। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। नगर निगम लखनऊ के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अर्जुन यादव ने कहा कि नई पेंशन योजना ने कर्मचारी शिक्षको की सामाजिक सुरक्षा को तार-तार कर दिया है। लविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये सभी कर्मचारियों व शिक्षको को एकजुट होना होगा। श्रम एवं सेवायोजन कर्मचारी संगठन के महामंत्री अमित यादव ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिये एकता और संगठन पर बल दिया। इस दौरान पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अखंड प्रताप सिंह, ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार यादव, सीनियर बेसिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार मौजूद थे।