30 करोड़ की लागत से हो चुका हैं जानकीपुरम में विकास: डॉ बोरा


 लखनऊ(सौम्य भारत)। जानकीपुरम वार्ड द्वितीय की पार्षद खूशबूराखी मिश्रा व भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष दीपक मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को सामुदायिक केंद्र जानकीपुरम में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर करीब सौ जरुरतमंदो को कंबल वितरित किये। क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि जानकीपुरम वार्ड द्वितीय में विकास कार्यों की गंगा बही है, अब तक 30 करोड़ की लागत से विकास कार्य हो चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता नीरज सिंह ने कहा कि बड़े-बड़े कार्य तो हो ही रहे है, लेकिन कंबल वितरण जैसे छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने का कार्य भी केंद्रीय रक्षामंत्री की प्रेरणा से किया जा रहा हैं। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री राम औतार कनौजिया, पार्षद राघवराम तिवारी, रामभुवन मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय तिवारी, धनराज मिश्र व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।