किसान गाड़ी से झंडा उतारकर दिल्ली के लिए हुए रवाना

 लखनऊ(सौम्य भारत)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को जानकीपुरम स्थित कार्यालय से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान किसानों ने कुछ दूर तक पैदल चलते रहे और पुलिस को बताया कि दिल्ली नहीं जायेंगे। इसके बाद किसानों ने अपनी गाड़ी से झंडा उतारकर रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि किसान गाडियों से आगरा एक्सप्रेस से होते हुए दिल्ली के लिए निकलेंगे। उन्होंने बताया कि हरदोई, कन्नौज, फरुखाबाद सहित अन्य जनपदों से गुजरता हुआ काफिला दिल्ली जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष बाराबंकी रामचंद्र यादव, जिला अध्यक्ष पश्चिमी गणेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष अयोध्या राजकुमार आजाद, जिला अध्यक्ष हरदोई अभिषेक तोमर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला सचिव सफीक गाजी, पंकज यादव, महिला ब्लॉक अध्यक्ष देवा सुनीता, जिला उपाध्यक्ष सरला देवी, सियाराम जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी, अखिलेश ब्लॉक प्रभारी देवा व तेजकुमार सहित अन्य किसान रवाना हुए।