कृषि बिल के समर्थन में राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन का 1090 प्रदर्शन

 लखनऊ(सौम्य भारत)। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के संयोजक राम निवास यादव के नेतृत्व में नये कृषि बिल के समर्थन में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 1090 चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा कर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर एसीपी हजरतगंज के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के संयोजक राम निवास यादव ने कहा कि जो किसान नेता कृषि बिल के विरोध में दिल्ली के कई राजमार्गों को जाम कर रखे है, वे किसान नेता नही बल्कि विपक्ष के समर्थन से पाले हुए बिचौलियों के दलाल हैं। जो आढ़तियों से पैसा लेकर कृषि बिल का विरोध कर रहे है, जबकि कृषि बिल किसानों के हित में है। इसे किसी भी कीमत पर वापस न लिया जाये। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव व राहुल गांधी किसानों की समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नही है। उन्होने कहा कि मुलायम सिंह ने कभी कृषि बिल का विरोध नही किया। क्योकि वे इसके फायदे जानते हैं। उन्होने कहा कि असली किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत थे। उन्होने कहा कि फर्जी किसान नेता योगेन्द्र यादव, राकेश टिकैत, नरेश टिकैत की सम्पतियों की जाँच कर कार्यवाही की जाये। प्रदर्शन में अवधेश प्रताप सिंह, बलीराम वर्मा, वीरेन्द्र कुमार रावत, राज कुमार पांडेय, अरविन्द यादव, राकेश शर्मा, मो अली शाह, मो आवेश, राज कुमार लोधी, मूलचन्द्र यादव, अंकुश यादव, विमल यादव, दुर्गेश यादव, प्रमोद यादव, खलील अहमद, सहनवाज हुसैन, डा अनूप सिंह, अनिल जायसवाल, सुनील सिंह सूरज, सर्वेश यादव, नन्द किशोर यादव, अमित मिश्र, संतोष शर्मा व शिव कुमार रावत मौजूद थे।