पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मांगा स्नातक प्रत्याशी के लिए वोट

 लखनऊ(सौम्य भारत)। समाजवादी पार्टी के एमएलसी व स्नातक प्रत्याशी राम सिंह राणा के समर्थन में शनिवार को अलीगंज में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के व्यापारियों ने बैठक की।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने व्यापारी स्नातक  मतदाताओं से राम सिंह राणा जी के समर्थन में मत देने की अपील की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों की दुकानों पर जबरन कमर्शियल टैक्स की आड़ में उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान सुनील सिंह साजन एमएलसी से व्यापारियों ने इस मुद्दे को सदन में उठाने की मांग की। एमएलसी सुनील सिंह साजन ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि व्यापारी कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी पार्टी के साथ है। साजन ने कहा कि 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से लग जायं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव दीपक रंजन, महानगर के अध्यक्ष सुशील दीक्षित, महासचिव सौरव यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, हर्ष बंसल, विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव, दिनेश यादव, शैलेन्द्र वर्मा व संतोष सोनी मौजूद थे।