एनपीएस व निजीकरण को समाप्त करने के लिए अटेवा का संकल्प

लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा के अध्यक्ष विजय बन्धु के नेतृत्व में शुक्रवार को पीडब्लूडी के संघ भवन में गांधी जी के चित्र पर सूत की माला अर्पित कर एनपीएस व निजीकरण को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों कहा कि एनपीएस व निजीकरण कर्मचारियों के शोषण को बढ़ावा देगा तो हम सब मिलकर लड़ेंगे। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि गाँधी जी से हमें संघर्ष करने की शिक्षा मिलती है, इसीलिए आज महात्मा जी की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बन्धु जी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि देश के 60 लाख कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करें। अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली को कृत संकल्पित है। प्रदेश के 13 लाख शिक्षक-कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। लुआकटा के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि निजीकरण के विरुद्ध सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामन्त्री रामेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए हमेशा अटेवा के साथ खड़ा है। यू. पी. डब्लू. डी. सर्किल ऑफिसेस मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण की समाप्ति तक अटेवा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस दौरान डॉ राजेश कुमार, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, विक्रमादित्य मौर्य, रजत प्रकाश, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नवल किशोर अवस्थी, देवेंद्र अवस्थी, प्रीतमलाल, आशीष कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय असोसिएटेड कॉलेज टीचर्स असोसिएशन से डॉ उमाशंकर, डॉ दिवाकर यादव, डॉ महेन्द्र, फार्मशिष्ट एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रजत यादव, सीतापुर जिलाध्यक्ष जगदीश विशाल, अभिषेक गुप्ता, सिंचाई विभाग ललित किशोर, अनिल कुमार सचान, रंजीत कुमार गुप्ता, राज बहादुर मौर्य, वाणिज्य कर सेवा संघ से जे.पी. मौर्य, उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से अमेठी जिलाध्यक्ष अंकुर, डा० नंदलाल कनौजिया व राकेश कुमार मौजूद थे।