प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन

लखनऊ(सौम्य भारत)। ध्वस्त कानून व्यवस्था ठीक करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर तहसील से पार्टी के नगर सचिव दुर्गेश कश्यप सहित 11 कार्यकर्ताओ को पुलिस गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले गयी। वहां से उनको कोविड की जांच के लिये भेजा गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि प्रदेश में माजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट के बढ़ते प्रकोप, किसान, नौजवान बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की अपेक्षा, आरक्षण पर वार, ध्वस्त कानून व्यवस्था पार्टी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया।कार्यक्रम का संचालन नगर महासचिव सौरभ यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक मो रेहान नईम, अनुराग भदौरिया, मेजर आशीष चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता रामसागर यादव, दीपक रंजन, श्रीमती जूही सिंह, फाखिर सिद्दीकी, मुजीबुर्रमान बबलू, राजिया नवाज, मनीष यादव, प्रमोद यादव, राणा संकेत सिंह, पूजा शुक्ला, अनीस राजा, अरविन्द गिरि, तारा चन्द यादव, नवीन धवन बंटी, अहमर शफी बबलू खान, गौरव सिंह यादव, सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव और पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय प्रताप बिन्नू, शैलेंद्र वर्मा व संतोष श्रीवास्तव मौजूद थे।