पूर्व मंत्री स्व सच्चिदानंद गुप्त की पुण्यतिथि पर फल वितरण

लखनऊ(सौम्य भारत)। राष्ट्रीय लोकदल के नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व सच्चिदानंद गुप्त की तीसरी पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को आर्य समाज मन्दिर में हवन पूजन कर मनायी गयी। इस दौरान पूर्व मंत्री स्व सच्चिदानंद गुप्त की पुत्री सुषमा गुप्ता सहित अन्य लोगों ने पूर्व मंत्री स्व सच्चिदानंद गुप्त की याद में फल वितरण भी किया। रालोद के प्रवक्ता सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी ने बताया कि श्री गुप्ता जी ने किसान मसीहा चौ चरण सिंह जी के मंत्रिमण्डल में कई विभागों का कार्यभार सफलतापूर्वक निर्वहन किया और आजीवन चौ साहब की नीतियों पर चलते हुये राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर रहकर किसानों की सेवा की।