मिस्डकॉल कर बन सकेंगे हिन्दू महासभा का सदस्य

लखनऊ(सौम्य भारत)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने शुक्रवार को अपने संगठन को मजबूती के साथ अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क सदस्य बनाने के लिये अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत सदस्य बनने के लिये जारी नम्बर 8882240044 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इस दौरान हिन्दू महासभा प्रदेश इकाई के कैम्प कार्यालय कुर्सी रोड पर निःशुल्क सदस्यता अभियान के लिये जारी नम्बर किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ऋशि त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव अनुपम मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, बृजेश शुक्ल कार्यकारी अध्यक्ष, सिद्धार्थ दुबे उपाध्यक्ष, सुनील कुमार तिवारी महामंत्री व प्रमोद त्रिवेदी मौजूद थे।