जानकीपुरम में जगह जगह समाजवादियों ने जलाए क्रांति मशाल

लखनऊ(सौम्य भारत)। जानकीपुरम में बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में रात 9 बजे 9 मिनट पर लाइट बंद कर टॉर्च, मोमबत्ती, दीया, मोबाइल की फ्लैश, आदि जलाकर सरकार को जगाने का काम किया गया। इस दौरान सुरेश यादव ने कहा कि सरकार महगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम है मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तानाशाही के बल पर जनता का शोषण कर रहे हैं। इस दौरान हनुमत शरण त्रिपाठी, बसंत रावत, रोहित, रवि वर्मा, अशोक यादव, मनोज यादव, उदय राज मौर्या, पिंकू पटेल, मखोले रावत, विशाल शर्मा, शतीश पाल, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर दीपक जलाकर बीजेपी के रोजगार देने वाले झूठे वादों का विरोध किया। इस मौके पर चाँद सिद्दीकी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष(लोहिया वाहिनी), रवि यादव, अभिषेक मिश्रा, रोहित यादव, आयुष मिश्रा मौजूद थे। उधर लाल लाजपतराय वार्ड में अविनाश सिंह की ओर से टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अविनाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी सरकार की आँख नहीं खुल रही है। इस दौरान समीम अंसारी, अरुण कुमार शर्मा, वैभव तिवारी, दिनेश कुमार शुक्ला, अभिषेक सिंह व अजीत सिंह मौजूद थे।