प्रदेश में लगातार बढ़ रही हत्या व लूट, जैसी घटनाएं : रालोद प्रवक्ता

लखनऊ(सौम्य भारत)। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना से लडा़ई लड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन महामारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।अपराधी अपने सरपरस्तों की छाया में अपराधों का ग्राफ बढा़ने में मस्त हैं। श्री त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष पहले ही घोषणा की थी कि अपराधियों की जगह या तो जेल में होगी या फिर पुलिस की गोली का शिकार होकर दुनिया से विदा कर दिए जायेंगे। आश्चर्य की बात यह है कि सरकार की नाक के नीचे राजधानी में लगातार हत्याए और लूट की घटनाएं हो रही हैं।