प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त: मीना सिंह

लखनऊ(सौम्य भारत)। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के तत्वावधान में सोमवार को प्रोटेस्ट किया। इस दौरान ऐपवा की संयोजक मीना सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं, दलितों व गरीबों पर चौतरफा  हमले बढ़ रहे है। प्रदेश में न्याय मिलना दूर की कौड़ी होता जा रहा है,जिसका उदाहरण राजधानी में मां - बेटी को आत्मदाह करने जैसे कई मामलों के माध्यम से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। कानपुर व गोण्डा में  अपहरण की घटना को देखते हुए लग रहा है कि भयमुक्त अपराधियो ने कानून  का ही इनकाउंटर कर दिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ, कासगंज, गाजियाबाद समेत सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दें और ऐपवा नेता जीरा भारती के हमलावरों को गिरफ्तार करें। प्रोटेस्ट में कवियित्री विमल किशोर, रेनू सिंह, सलीहा, मुआइज़मा, रोहिणी व ओम प्रकाश राज मौजूद थे।