पर्यावरण से खिलवाड़ का ही नतीजा है महामारी: अपर नगर मजिस्ट्रेट रोशनी यादव

अरण्य जल फाउंडेशन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प लखनऊ(सौम्य भारत)। पर्यावरण संरक्षण के लिए अरण्य जल फाउंडेशन ने सिहारी देवी मन्दिर एडबलूएचओ भूखण्ड विहार में पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत नए पौधे लगाए गये तथा पौधों के पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संदेश दिया। पौधारोपण का कार्यक्रम अरण्य जल फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश अम्बर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध वायु मिलती है। शुद्ध वायु से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण में प्रदूषण को नियंत्रित रखते हैं। डिप्टी कलेक्टर रोशनी यादव ने पौधरोपण का संदेश दिया। इसके अलावा युवा पीढ़ी को जागरूक करते हुए भी कहा कि इस समय चल रही महामारी पर्यावरण से खिलवाड़ का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में हमें जीवन को सुरक्षित और संतुलित रखना है तो पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत होना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के ऊपर इसकी अत्यधिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर लखनऊ बार के महामंत्री जितेंद्र जीतू, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, सपा नेता सर्वेश अंबेडकर, पत्रकार रंजीत यादव, अमित यादव सहित अन्य कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे ।