इकबाल अहमद बब्बी सपा के जिला सचिव मनोनीत

लखनऊ(सौम्य भारत)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने महोना नगर पंचायत के पूर्व नामित पार्षद इकबाल अहमद बब्बी को लखनऊ जिला सचिव समाजवादी पार्टी के पद पर मनोनीत किया। है। जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ने आज जिला कार्यालय में इकबाल अहमद को मनोनयन पत्र देकर लखनऊ जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महासचिव महेश लोधी, जिला उपाध्यक्ष विदेशपाल यादव, इशरत बेग, रमेश बाबू, सुहेल अहमद आदि उपस्थित रहे। इनके मनोनयन पर समाजवादी छात्र सभा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष डॉ राजेश यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।