गुडम्बा थाने में हुआ सैनिटाइजर व मास्क का वितरण

लखनऊ(सौम्यभारत)। डालमिया कंपनी की ओर से शुक्रवार को पुलिस कर्मियों के लिए गुडम्बा इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप को सैनिटाइजर व मास्क दिए गए। कंपनी के लखनऊ डीलर मनोज डींगर ने बताया कि कोरोना से जंग लड़ रहे लखनऊ पुलिस के जवानों के लिए डालमिया कंपनी सैनिटाइजर व मास्क बटवा रही है। कंपनी के कर्मचारी प्रत्येक थाने में जाकर सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध करवा रहे हैं। शुक्रवार को अमृता डींगर और शुभम ने इंस्पेक्टर गुडम्बा रीतेंद्र प्रताप सिंह को सैनिटाइजर व मास्क दिए। इस मौके पर कंपनी के सेल्स हेड पंकज धवन ने कहा कि इससे न सिर्फ पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पुख्ता होगी, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा है कि लखनऊ पुलिस दिन-रात लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी परवाह किए बिना कार्य कर रही है। उनका सहयोग करने के साथ लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए अपने स्तर से बहुत कुछ करने की जरूरत है।