ब्राह्मणों की हत्याओं के खिलाफ सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रधांजलि

लखनऊ(सौम्य भारत)। योगी सरकार में हो रही ब्राह्मणों हत्याओं के खिलाफ सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर मृतक ब्राह्मणों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के योगी शासनकाल में उत्तर प्रदेश में लगभग 605 ब्राह्मण की हुई हत्या हुई है। इसके अलावा 8 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने शहादत दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जानकी शरण शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अपराध की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसपर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। इसके चलते ब्राह्मण की हत्याऐं भी बढ़ती जा रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक सिंह व प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे।