सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, बांटा पर्चा

लखनऊ(सौम्य भारत)। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आह्वान संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिए कैंट विधानसभा व उत्तर विधानसभा साइकिल यात्रा व पद यात्रा किया गया। दौलतगंज वार्ड में विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव व वरिष्ठ सपा नेत्री रजिया नवाज के नेतृत्व में पदयात्रा कर की गयी संदेश पद यात्रा में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव दीपक रंजन श्रीवास्तव, पूजा शुक्ला, पूर्व पार्षद चाँद सिद्दीकी, रवि यादव, नकी हैदर, राहुल सिंह चौहान, रबी हसन व कैंट विधानसभा क्षेत्र में अवकाश प्राप्त मेजर आशीष चतुर्वेदी ने घर घर जाकर तक पर्चे बांट कर संदेश दिया।