व्यापारियों ने किया नगर निगम कर्मचारियों का सम्मान

लखनऊ(सौम्य भारत)। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जोन-7 के जोनल अधिकारी विद्यासागर यादव सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि करोना महामारी में अपना जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए नगर निगम के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को सैनिटाइजर देने के साथ साथ लखनऊ के सभी नगर निगम कार्यालयों में सैनिटाइजर वितरित करने की बात कही।