प्रवासी मजदूरों को रेल विकास निगम टीम अभियान के तहत वितरण करेगा भोजन

लखनऊ(सौम्य भारत)। रेल विकास निगम की लखनऊ यूनिट द्वारा एन एच -24 सीतापुर नेशनल हाईवे पर रविवार को नेवादा पुलिस चेक पोस्ट थाना इटौंजा पर प्रवासी मजदूरो को लंच पैकेट,पानी, मास्क इत्यादि का वितरण किया। इस दौरान संजीव सहगल / मुख्य परियोजना अधिकारी / रेल विकास निगम व शलभ त्यागी/ उप रेल संरक्षा आयुक्त की उपस्थिति में जगन्नाथ मिश्रा / प्रबंधक रेल विकास निगम & इंस्पेक्टर  इटौंजा नंदकिशोर, पुनीत सिंह / सीनियर साइट इंजीनियर/ रेल विकास, समाज सेवी नारायण मिश्र, यश चड्ढा व क्षेत्रिय निवासी अनुराग अवस्थी, सुधाकर अवस्थी ने अपना विशेष सहयोग देकर भूखे मजदूरों को राहत प्रदान की।  इस दौरान रेल विकास निगम के प्रबंधक ने बताया कि रेल विकास निगम टीम द्वारा यह अभियान इसी प्रकार प्रतिदिन चलता रहेगा।