विधायक डॉ नीरज बोरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की वार्ता

लखनऊ(सौम्य भारत)। भाजपा लखनऊ उत्तर के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों एवं बूथ के कार्यकर्ताओं से निरंतर वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विधायक डाॅ नीरज बोरा सम्पर्क कर वार्ता की। लाकडाऊन का पालन करते हुए गुरुवार को डा बोरा ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा क्षेत्र के लोगों की कुशल क्षेम पूछी एवं क्षेत्र में उत्पन्न हो रही समस्याओं की जानकारी ली। डा बोरा द्वारा अभी तक ऐसे 10000 परिवारों को जो जरूरतमंद और दिहाडी मजदूरों की श्रेणी में हैं। उन्हें राशन एवं अन्य आवश्यक जरूरत का सामान पहुंचाने का कार्य किया गया।
स्थानीय स्तर पर क्षेत्र के स्वयंसेवी संगठन, पार्षदों के प्रयास से भोजन भी बंटवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक दिन क्षेत्रवासियों से सम्पर्क किया जा रहा है। विधायक डा बोरा ने कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंशिग का पालन एवं राशन वितरण का जो कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है उसमें व्यवस्था सुचारू रूप से हो, यह सुनिश्चित किये जाने की अपील की। वीडियो कांफ्रेंसिग में पार्षद रानी कनौजिया, रूपाली गुप्ता, अनुराग पाण्डेय, अमित मौर्य, राम किशोर लोधी, महानगर उपाध्यक्ष डाॅ विवेक सिंह तोमर, मण्डल अध्यक्ष राम शरण सिंह, राकेश पाण्डेय, लवकुश त्रिवेदी एवं विशाल गुप्ता उपस्थिति रहे।इस प्रयास से पूरे क्षेत्र में नज़र रखी जा रही है।