श्रमिक जनशक्ति यूनियन के केंद्रीय कार्यालय पर तहरी वितरण

लखनऊ(सौम्य भारत)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन केंद्रीय कार्यालय शिव शक्ति कांप्लेक्स जानकीपुरम लखनऊ में शनिवार को तहरी वितरण किया गया। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि गरीब मजदूर व श्रमिक भूखे, प्यासे एवं असहाय हीन व्यक्ति जो रोज गड्डा खोदते हैं और पानी पीने का काम करते हैं। उन लोगों को इस दौरान बड़ी दिक्कत हो रही है।इसके चलते यहां तहरी बांटी गई। प्रदेश सचिव राजवीर शर्मा, महिला प्रदेश सचिव शालिनी पांडेय, युवा प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, नगर प्रभारी लखनऊ सानू कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष जयदेव नंदन, जिला उपाध्यक्ष गौरव पांडेय, जिला सचिव लखनऊ मोहम्मद शफीक व जिला सचिव मोहम्मद कलीम शामिल थे।