पार्षद खुशबू मिश्रा ने जरूरत मंद लोगों को बांटा भोजन

- भाजपा नेता दीपक मिश्र ने भी किया वितरण


संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने लालबाग, अमीनाबाद, हनुमान सेतु पर किया खाद्य सामग्री वितरित
लखनऊ(सौम्य भारत)। जानकीपुरम द्वितीय में पार्षद खुशबू मिश्रा सहित अन्य समाज सेवी महिलाओं ने अपने अपने घर में भोजन बनाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन में वितरित किया। इसके अलावा भाजपा नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक मिश्र जानकीपुरम सेक्टर जी, सेक्टर एच में राशन व भोजन वितरण किया। वहीं दूसरी ओर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी पांडेय ने बृहस्पतिवार की कैसरबाग, लालबाग, अमीनाबाद, हनुमान सेतु पर खाद्य सामग्री वितरित किया। इस दौरान अर्पित मिश्र, नीरज जयसवाल, परम सिंह मौजूद थे।