महिला संगठन ने सफाई कर्मियों को पहनाया नोटों की माला

लखनऊ(सौम्य भारत)। कोरोना के खिलाफ जंग में सफाई कर्मी पहले मोर्चे पर डटे हुए हैं। वह अपने जीवन को संकट में डालकर लोगों के जीवन की रक्षा के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। ऐसे में फैजुल्लागंज के लोगों ने कर्मवीर सफाई कर्मियों का नागरिक अभिनंदन कर उनका मान बढ़ाया है। फैजुल्लागंज में सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी, आशा मौर्या, मीना पाण्डेय, वीपीएस तोमर, इशरत जहां, तारा श्रीवास्तव, अंजनी कुमार शर्मा व अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने फैजुल्लागंज की अलग अलग कालोनियों में कर्मबीर सफाई कर्मियों को नोटों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि सफाई कर्मी सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में समाज का कर्त्तव्य है कि इनका ख्याल रखें। नागरिक अभिनंदन व सम्मानित होकर कर्मवीर सफाई कर्मी प्रसन्न नजर आये।