जनविकास महासभा ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान

लखनऊ(सौम्य भारत)। जनविकास महासभा ने कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभा रहे जानकीपुरम के सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। जनविकास महासभा के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जानकीपुरम जल संस्थान के सुपरवाइजर अच्छेलाल सहित अन्य सफाई कर्मचारियों का ताली बजाकर व फूल फल देकर उनका सम्मान किया। जनविकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी, प्रदेश मंत्री अजय यादव, दिव्या शुक्ला, रिन्कू पाण्डेय, वीएन तिवारी, अरविन्द नाथ मिश्र व एसके बाजपेई मौजूद थे।