ह्यूमन वेलफेयर ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

लखनऊ(सौम्य भारत)। ह्यूमन वेलफेयर इक्वेल जस्टिस संस्था के तत्वावधान में रविवार को विक्रांत खंड गोमतीनगर व कृष्णानगर में 50 जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया। इस दौरान संस्थापक हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि लॉक डाउन में वह रोजाना जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस अभियान में अभय सिंह यादव, अक्षय सिंह यादव, संतराम यादव, उपेंद्र सिंह यादव व मनिंदर सिंह मौजूद थे।