गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद में शहर व गांव में उतरा अटेवा

लखनऊ(सौम्य भारत)। आल टीचर्स एम्प्लाइज एसोसिएशन अटेवा एक अप्रैल को काला दिवस के रुप मे मनाता था, लेकिन अबकी बार बुधवार को कोरोना का प्रकोप की वजह से मदद दिवस के रुप मे मनाया।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने ऐशबाग के आसपास के गरीब तबके के लोगों को आलू, आटा, चावल व दाल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 लाख एनपीएस शिक्षक, कर्मचारी हैं, जो लोगों की सेवा करने के लिए सड़क पर आकर गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संकट का समय में जो भी आपके आस पास जरूरत मंद लोग हो उन्हे खाना -पानी, विस्कीट, दूघ - दवा, मास्क दिया गया। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बताया कि इस समय विश्वव्यापी महामारी से जूझ रहे भारत मे मानवता की मिशाल पेश किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री डा नीरजपति त्रिपाठी ने फैजाबाद रोड़ स्थित कुर्मांचल नगर में खाद्य सामाग्री आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, आलू, टमाटर, प्याज, दूध व फल वितरण किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी डा राजेश कुमार ने बताया कि यह लखनऊ के अलावा कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे एक साथ किया गया, जिसमे लोगो ने स्वेच्छा से ब्लाक और गांव स्तर पर लोगो की मदद की।