गायत्रीपुरम व विकास नगर में गरीब व बेसहारा लोगों को राशन वितरण

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। प्रेमा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गायत्रीपुरम कालोनी में गरीब व बेसहारा लोगों को राशन का वितरण किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, डीके गुप्ता, अजीत सिंह, मयंक मिश्रा, विकास, रिजवान, वंदना सिंह, विमल वर्मा, अजीत रॉय व मयंक प्रताप सिंह मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर समाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र वर्मा ने विकास नगरलाला लाजपत राय वार्ड में साफ सफाई व गरीब, बेसहारा व मजबूर लोगों की मदद किया जा रहा है। साथ में ही यहां पर पुलिसकर्मियों को भी जलपान की व्यवस्था कराई जा रही है।