भोजन न मिलने पर जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री

 लखनऊ (सौम्य भारत)।योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सीएम हेल्प लाइन के फोन पर नहीं सुनना चाहता कि अभी भोजन नहीं पहुँचा है। भोजन पहुँचने में विलंब हुआ तो जिलाधिकारियों की तय करूँगा सीधे जवाबदेही। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक पहुँचे दोपहर का खाना। शाम 6 बजे से 8 बजे तक पहुँचे रात का खाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्पलाइन के नंबरों की रोज कर रहा हूं समीक्षा‌ जिस जिले से ज्यादा लोगों के फोन मदद के लिए आ रहे हैं, वहां के जिलाधिकारियों के बारे में लाॅकडाउन के बाद लूँगा फैसला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 करोड़ जनता का हित मेरी प्राथमिकता। जिलाधिकारी की जिम्मेदारी कोई भूखा ना रहे, बिना भेदभाव के सब तक पहुँचे भोजन और राशन।