आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मीडियाकर्मी व पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर बढ़ाया मनोबल

लखनऊ(एसएनबी)। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पॉलिटेक्निक चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों व मीडियाकर्मियों को 2100 सैनिटाइजर व मास्क वितरित किया। इसके अलावा वेब लोहिया, चौराहा 1090 चौराहा, हजरतगंज चौराहा, अवध हॉस्पिटल  नहर, अमौसी एयरपोर्ट चौराहा सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने व्यापारियों से आह्वान किया गया कि वह जहां भी जिस स्थिति में हैं। वह घरों से निकले और पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, मीडिया कर्मियों एवं सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाएं। इस अवसर पर पंकज वर्मा, अभिषेक दत्त, पवन शुक्ला, वकार उल  हक, शिव प्रकाश तिवारी ,वेद राजवंशी, राजकुमार रावत, जितेंद्र कुमार जीतू, अनंतराम, आनंद प्रकाश त्रिपाठी व ओम कुमार वर्मा मौजूद थे।