राज्य कर्मचारियों का विशेष बीमा करे सरकार : विजय निगम

लखनऊ(सौम्य भारत)। राज्य कर्मचारियों द्वारा कोरोना से निपटने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रहा है। ऐसी स्थिति में राज्य कर्मचारियों का विशेष बीमा करना चाहिए जिससे राज्य कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक स्थिति से गुजर ना पड़े। विजय कुमार निगम अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने बताया कि हमारे सरकारी डॉक्टर, नर्सेज फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ  कोरो ना जैसी गंभीर बीमारी पर ध्यान ना देते हुए अपने कार्यालय में लगातार ड्यूटी की जा रही है। इससे बड़ी देश की सेवा कोई नहीं हो सकती है। उन्होंने बताया कि हमारे कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर आज समाज एवं सरकार की सेवा कर रहे हैं। इस प्रकार सरकार का भी यह फर्ज है कि उनको ड्यूटी पर आने जाने हेतु गाड़ी का इंतजाम करें तथा उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराए। इसके अलावा उनके परिवार को आर्थिक मदद करें तथा विशेष पैकेज की घोषणा करें, जिससे कि उनको अपने कार्य करने में किसी प्रकार की कोई चिंता ना हो।