जानकीपुरम में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बांटा सामग्री व पूड़ी

 


संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बांटा पूड़ी सब्जी
लखनऊ(सौम्य भारत)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जानकीपुरम विस्तार में शुक्रवार को झोपड़पट्टी वाले जरूरतमंदों को पूड़ी के पैकेट बांटा। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित, संध्या दीक्षित, शुभम, अश्वनी पांडेय, शुगम अग्रवाल, मनोज चक्रवर्ती व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय मौजूद थे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि लोग भूख से तड़प रहे हैं और 112 नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या को आप बता रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें खाने की कोई व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर महामारी के चलते गरीबो को मुफ्त राशन पहुँचा रही है आरण्या वेलफ़ेयर फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ मृणालिनी शाही ने सावधानी के साथ अपने आस पास के लोगों को राहत सामग्री दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की बाहर न जाएं। वहीं सेक्टर वार्डेन रमेश यादव, देवेंद्र मिश्र व श्रवण मौर्य के सहयोग से जानकीपुरम और मड़ियांव गांव की गरीब जनता को फ्री में चावल, आटा, प्याज व आलू का वितरण किया गया।