भाजपा महिला पार्षदो ने खोला मोर्चा, महिलाओं का अपमान कर रहे नगर आयुक्त

लखनऊ (सौम्य भारत) महिला दिवस से पूर्व महिला पार्षदो ने शुक्रवार को पत्र लिख नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी पर निरंतर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। इसके अलावा उन्होंने नगर विकास मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सुनील बंसल, रक्षामंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
भाजपा पार्षद रुपाली गुप्ता सहित अन्य महिला पार्षदों ने कहा कि एक तरफ तो भारत के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस पर अपना सोशल मीडिया एकाउंट महिलाओं को सन्दर्भित कर महिलाओं को सम्मान दे रहे है। वहीं दूसरी ओर भारत के सबसे बड़े सूबे की राजधानी लखनऊ में नगर निगम के अधिकारी लगातार महिला जनप्रतिनिधियों को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सदन में आंकड़ो की बाजीगरी और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने पर सरेआम धमकाया जा रहा है। इसके साथ ही तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी को भी नगर आयुक्त ने कई माध्यम से दबाब डलवाकर उन्हें अर्दब में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं अपनी मुखिया द्वारा 2 मार्च को नगर निगम लखनऊ की कार्यकारिणी बैठक में बजट में आय पक्ष में की गयी। आंकड़ों की बाजीगरी को जब महापौर द्वारा पकड़ा गया तो नगर निगम की मुखिया के प्रति सामान्य शिष्टाचार न निभाते हुए बैठक छोड़ कर ही चले गए। लगातार महापौर द्वारा जनता के पक्ष में लिए जा रहे निर्णयों का उपहास भी उड़ाया गया जा रहा है। इस दौरान महिला पार्षदो ने नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी पर सपाई मानसिकता से ग्रसित होने का भी आरोप लगाया।