युवा स्वच्छता महाभियान एवं श्रमदान का समापन हुआ

गाज़ियाबाद(सौम्य भारत)। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में मंगलवार को महत्मा गांधी युवा स्वच्छता महाभियान एवं श्रमदान का समापन हुआ।
इस दौरान जिला युवा समन्वयक शिव देव शर्मा ने कहा कि परीक्षा के इस समय मे भी सभी ने मेहनत और लगन के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया, जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। वहीं ब्लॉक रजापुर में राष्ट्रीय युवा मंडल विजयनगर, नेहरू युवा मंडल बहरामपुर एवं नेहरू युवा मंडल कुशालिया तथा मुरादनगर ब्लॉक में आज़ाद युवा मंडल सुराना, राष्ट्रीय महिला मंडल रावली कलां एवं युवा उत्थान क्लब ओर लोनी ब्लॉक से कलाम युवा मंडल अशोक विहार, युवा विकास मंडल कंचन पार्क, प्रगति महिला मंडल बाग़ राणप तथा नेहरू युवा मंडल कनौजा द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में लोगो को स्वच्छता के लिये जागरूक किया। इस दौरान लोगो से स्वच्छता व सङक पर कूङा ना फैकने की अपील भी की गई। लोगो को सफाई के महत्व के बारे में बताया। साथ ही ब्लॉकों के पदाधिकारी और सदस्यों ने मिलकर जहां गंदगी मिली उसको भी साफ किया। स्वयं से ही सफाई की शुरुआत करनी होगी। सफाई से विभिन्न प्रकार की बीमारियां दूर होती है। जिससे बच्चे बीमार नहीं पड़ेंगे आदि इन्हीं बातो से लोगो को बताया गया। इस दौरान लेखाकार मुकुन्द वल्लभ शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को 17 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे जनपद में किया गया, जिसके अंतर्गत लोगो को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति संगोष्ठी, रैली एवं घर घर संपर्क कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सनोवर खान, शादाब मालिक अशोक विहार, कैफ खान, अनिकेत कुमार विजय नगर, तालिव, ऐजाज हुसैन, कंचन, सत्य वीर सिंह सुराना, सुप्रिया चौधरी रावली, कल्पना बहरामपुर, नेहा पूर्वानी, योगिता राणा बाग राणप, विनोद कुमार , आशु कुमार, जावेद एवं मुसतफीज कुशलिया, अनमोल त्यागी, शारिफ अहमद लोनी, पवन त्यागी एवं नीतीश श्रीवास्तव रजापुर , कु. दया एवं अजय कुमार मुरादनगर व विकास कुमार मौजूद थे।