सुरक्षा बहाल नहीं किया तो होगा धरना- प्रदर्शन : राष्ट्रीय युवा वाहिनी

लखनऊ(सौम्य भारत)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा कि हिंदू नेताओं की हत्या हो रही है। इसके बाद भी हिन्दूवादी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिस तरह से हिंदूवादी नेताओं की हत्या हो रही है इससे लगता है कि एक के बाद एक की हत्या होने की सम्भावना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केडी शर्मा ने से कहा कि बीते दिन राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संरक्षक रंजीत बच्चन की 2 फरवरी को हत्या कर दी गई है। इसके बाद भी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा वापस कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 फरवरी तक सुरक्षा बहाल नहीं किया गया तो हजरतगंज स्थित जीपीओ पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर रोशनी शुक्ला, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण बरुआ, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अजय गोस्वामी, हरिश्चंद्र यादव व शलभ शर्मा मौजूद थे।