केंद्रीय विद्यालय में याद किए गए महान वैज्ञानिक सीबी रमन

लखनऊ (सौम्य भारत)। केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महान वैज्ञानिक सी बी रमन को याद किया इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता यादव ने बताया कि हर वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की एक केन्द्रीय विषयवस्तु होती है। इस वर्ष की विषय वस्तु वूमेन इन साइंस है। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को भविष्य में विज्ञान में कैरियर बनाने के लिए आव्हान किया विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती अमिता सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। इस दिन सभी विज्ञान संस्थानों, जैसे राष्ट्रीय एवं अन्य विज्ञान प्रयोगशालाएं, विज्ञान अकादमियों, शिक्षा संस्थानों तथा प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सुशील द्विवेदी ने बताया कि जनमानस में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी निर्मूल धारणाओं और अंधविश्वासों से घिरा हुआ है। विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं।