जानकीपुरम में जीवन उत्सव का आयोजन

लखनऊ(सौम्य भारत)। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को
जानकीपुरम स्थित जानकी विहार कालोनी के पार्क में जीवन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा ईवी स्वामीनाथन ने मानव जीवन के मूल्यों में निरन्तर ह्रास के कारणों पर प्रकाश डालते हुए जीवन को शान्त व सुखमय बनाने की विधियों की शिक्षा दी। उन्होंने मनोवैज्ञानिक ढंग से श्रोताओं के साथ सम्वाद करते हुए जीवन के रहस्य-राजयोग को स्पष्ट किया। आयोजित शिविर में ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय की प्रशिक्षिका दीदी सुमन ने भी तनाव ग्रस्त मनुष्य के जीवन को खुशियों से भर देने के विविध उपायों पर चर्चा की। इस दौरान विनोद कुमार मिश्र, हृदयेश चौहान, सन्दीप सिंह चौहान, अनूप कुमार मिश्र व संदीप त्रिपाठी व ब्रजेश सिंह चौहान मौजूद थे।