हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने की सुरक्षा की मांग

लखनऊ(सौम्य भारत)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केडी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि एक के बाद एक हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों की हो रही हत्या हो रही है, जिसके बाद भी सरकार सुरक्षा नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उनके ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं किया गया तो हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को आंदोलन करना पड़ सकता है।