यूपी टैलेंट हंट प्रतियोगिता में पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे


लखनऊ(सौम्य भारत)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वाधान में सेक्टर  ओ पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में चल रहे 12वें  यूपी महोत्सव में बुधवार को यूपी टैलेंट हंट के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
गायन टैलेंट हंट के किड्स ग्रुप में प्रथम अक्षय अवस्थी को द्वितीय, अमृता पाल को तृतीया स्थान अश्वनी शर्मा को मिला। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शौर्य अमित को द्वितीय स्थान शैली गुप्ता को तृतीय स्थान रीतिका शर्मा को मिला। वहीं  सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान नमृता मिश्रा को   द्वितीय स्थान कविता निगम को तृतीय स्थान साक्षी छिच्केर  को मिला। कार्यक्रम में शामिल सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इसी प्रकार  नृत्य प्रतियोगिता के  किड्स ग्रुप में प्रथम स्थानआरोही, नाहिल को द्वितीय  स्थान ,सुकृति को गुप्ता को  तृतीय स्थान  रश्मि सिंह को मिला । वहीं नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दीपक रावत को प्रथम, राज शर्मा को द्वितीय, अंकित यादव को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा मॉडलिंग प्रतियोगिता में  बेबी शो के अंतर्गत इशिता सिंह को प्रथम, पलक वर्मा को द्वितीय, आरोही नेल को तृतीय स्थान पर विजय रही और मॉडलिंग प्रतियोगिता, 100 मीटर रेस, 200 मीटर। सामान्य ज्ञान,  मेहंदी, रंगोली, सिलाई-कढ़ाई प्रतियोगिता के सभी विजयी प्रतिभागियों को  विनोद कुमार सिंह और एनबी सिंह ने पुरस्कृत किया।