सरकार की विनाशकारी नीतियों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली समाजवादी साइकिल यात्रा


लखनऊ(सौम्य भारत) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों के विरोध में एकजुट युवाओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल काकोरी से जनेश्वर मिश्र पार्क तक समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली। 30 किलोमीटर लम्बी इस यात्रा में एनपीआर नहीं, रोजगार चाहिए, सस्ती शिक्षा हो और छात्रों पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाते हजारों साइकिल सवार शामिल थे। साइकिल यात्रा प्रात शहीद स्थल काकोरी से दुबग्गा, सीतापुर रोड पर मंडियाव के पास से सिविल इंजीनियरिंग कालेज के सामने से होते हुए मुंशी पुलिया चैराहे से पाॅलीटेक्निक चैराहा और लोहिया पार्क, दयाल पैराडाइज चैराहा होकर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंची।
     प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने झंडी दिखाकर काकोरी से साइकिल यात्रा की शुरूआत की। इस मौके पर अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी व एसआरएस यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा कि अखिलेश यादव ही अकेले ऐसे नेता हैं जो भाजपा की साम्प्रदायिक नीतियों का सामना कर सकते है। उन्होंने कहा कि नौजवान ही आगे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने नौजवानों को सफल साइकिल यात्रा पर बधाई देते हुए कहा कि पिछले दिनों भाजपा की केन्द्र सरकार ने जो फैसले किए हैं उससे देश भर में आक्रोश और असंतोष है। युवा महोत्सव के नाम पर युवाओं को धोखा दिया गया है। आज नौजवान रोजगार के लिए मारा-मारा फिर रहा है, उसका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से ही युवाशक्ति बदलाव लाएगी। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और अकर्मण्य भारत बनाने की तैयारी कर रही है। वह समाज को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नौजवानों से सन् 2022 की तैयारी करने का आह्वान किया है।
     श्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाने का भरोसा राज्य की जनता में हैं जिसकी आज नौजवानों के इस बड़े प्रदर्शन से शुरूआत हो गई है। भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है और जनता के सपने को साकार करना है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर नफरत की भाषा फैला रही है। उन्होंने साइकिल सवारों के परिश्रम की सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है। युवा ही प्रदेश में नया बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं-छात्राओं का उत्पीड़न कर रही है। शिक्षा संस्थाओं में पुलिस घुस रही है। एनपीआर से जनता में असंतोष है। भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाना है।
     समाजवादी साइकिल यात्रा में सुनील सिंह साजन, दिग्विजय सिंह देव, अरविन्द गिरि, विकास यादव, रामकरन निर्मल, प्रदीप तिवारी, अनीस राजा, मो एबाद, बृजेश यादव, अनुराग यादव, विजय सिंह, राम सागर यादव, जयसिंह जयंत, फाकिर सिद्दीकी, सुशील दीक्षित, अवनीश यादव, पूजा शुक्ला, अपूर्वा वर्मा, पूजा यादव, अनिल यादव, चंद्रशेखर चैधरी, रचना कोरी, नाहिद लारी, शकील खान, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र यादव जीतू, इश्तियाक लारी, डाॅ अजीज खान, डाॅ पूनम केसरी, श्याम किशोर यादव, गोमती यादव, सौरभ यादव, प्रदीप शर्मा, मनीष सिंह, श्रीमती कमला यादव, मनोज काका, प्रेमलता यादव, मनीष यादव, सर्वेश यादव, सतीश शर्मा, विभा शुक्ला, आरएस यादव, वीरू पाल, दीपक, प्रशांत मिश्रा, दीप चैरसिया, यामीन खान, अभिजीत यादव, शैलेन्द्र सिंह, सुमित पाल, सागर धानुक, डाॅ अखिलेश पटेल, अरूणेश पाण्डेय, संजीव भट्ट, मनोज चैरसिया, वीरपाल यादव, प्रमोद यादव, विशाल यादव, दार्शनिक धीरज यादव, इं अभिषेक यादव, दिलीप कमलापुरी, सत्य नारायण यादव, अजीत यादव, ओसमा अंसारी, राजवर्धन जाटव, जयवीर रावत, सैफ खान, इंद्रभूषण यादव, माधुर्य सिंह मधुर, महेन्द्र यादव, मनभावती यादव, अनुज यादव अन्नू, सृजन शुक्ला, अरस्सलान सिद्दीकी, सागर पाठक, गौरव पाण्डेय, चै0 चंदन सिंह, ओम बिंद, राहुल यादव, वेद कन्नौजिया, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रातेन्द्र सिंह, विनय यादव, शीला, विनर यादव, संतोष यादव, हर्ष यादव, एकता मैसी, मनीषा, मुस्कान, इकरा, अनामिका, नरगिस, रूचि, चांदनी, यासीमा, शिफत, नाहिद बानों, मीना यादव, कामिनी पटेल, उमा मिश्रा, जूही सिंह, शांती देवी, चंद्रा शुक्ला, मंजू यादव, आशा यादव, ज्ञानवती, अजरा मुस्ताक, आशा वर्मा, किरन यादव, रजनीश यादव, अक्षय यादव, यदुवेन्द्र यादव व हिमांशु मौजूद थे।