नवाबों के शहर में श्याम नगरी मथुरा के ब्रजवासियों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम


लखनऊ(सौम्य भारत)। 23वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2020 नवाबो के शहर राजधानी स्थित जीपीओ पार्क में गैर प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन दिवस पर
श्याम नगरी मथुरा से आये ब्रजवासियों ने लोकगीत को प्रस्तुत कर किया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इसके बाद लखनऊ की ही युवा शास्त्रीय नृत्यांगना सुश्री विभु वाजपेयी ने राम नवरस नामक विशेष प्रस्तुति दी, जिसमे मनुष्य के विभिन्न भावो को नृत्य द्वारा प्रदर्शित किया गया। इसके बाद उत्तर पूर्व भारत के राज्य सिक्किम ने लेपचा नामक लोकनृत्य प्रस्तुत किया जो वहां की कृषि का प्रतिनिधित्व करता है। इसी क्रम में बिहार की एक प्रतिभागी सिखा अग्रवाल ने वृक्षारोपण कट के ऊपर एक बहुत सुंदर कविता प्रस्तुत की तो झारखंड की अंजलि पाठक ने एक नुक्कड़ नाटक शक्ति एक आरम्भ का अभिनय किया। इस दौरान सिक्किम टीम समूह गीत तो उड़ीसा की प्रतिभागियों ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया तो केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी समूह लोकनृत्य एवं लाठी चलाना, योग व कलाबाजी का अदभुत प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली की टीम ने ढोल चला नामक समूह नृत्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय दिल्ली की प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों के एकल लोकनृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद राजस्थान के प्रतिभागियों ने चीमर, घूमर लोकनृत्य व लोकगीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी आरएन त्यागी उपनिदेशक, मुकुंद वल्लभ शर्मा लेखाकार, जिला युवा कल्याण अधिकारी सम्भल ओपी सिंह व सैमसन मसीह राज्य निदेशक हिमाचल प्रदेश मौजूद थे।