नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में रैली व  संगोष्ठी

लखनऊ(सौम्य भारत)। नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में बृहस्पतिवार को जीपीओ पर  चिकित्सक समाज के लोगों ने रैली निकाली और लोगों को नागरिकता संशोधन पर अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ बीपी आर्य, प्रो डीएन मिश्र, डॉ अंशुमान, डॉ अमित गुप्त व डॉ छमा मौजूद थीं। वहीं दूसरी तरफ गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में महिला एकल समिति के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उपाध्यक्ष बिन्दु बोरा ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम केवल नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है। सीएए से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी भारतीय हिंदू मुस्लिम को प्रभावित नहीं करेगा। वहीं अध्यक्ष  कविता अग्रवाल ने कहा कि  सीएए से पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान एवं बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिंदू, ईसाई, पारसी, जैन व बौद्ध शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी,जो 31 दिसंबर 2014 से पहले से देश में रह रहे हैं। अभी तक नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था। इस मौके पर बिना गोयल, सीमा अग्रवाल, रेखा मित्तल, रेनू अग्रवाल, अनुराधा मित्तल, आदर्श अग्रवाल, अमिता सिंह, वंदना, दीपा चंद्रा, मीनू शास्त्री, अंजना गोयल, अनुराधा बंसल व मौजूद थीं।