महोत्सव में अनेक विभूतियां यूपी रत्न सम्मान से हुई सम्मानित


  - यूपी महोत्सव 12 जनवरी तक चलेगा
- बाॅलीवुड अभिनेता जतिन खुराना को भी हुए यू पी सम्मान से सम्मानित
लखनऊ(सौम्य भारत) प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहा 12वां यूपी महोत्सव यूपी रत्न सम्मान समारोह के साथ 12 जनवरी तक आयोजन समिति द्वारा बढ़ाया गया।
समारोह में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने बाॅलीवुड अभिनेता जतिन खुराना, पं आदित्य द्विवेदी, मुकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार बोस, गम्भीर सिंह, ललित शर्मा, मिथलेश लखनवी, हेमबाबू निगम, सोमेन्द्र षुक्ल, डाॅ कीर्ति विक्रम सिंह, ब्रज किशोर पाण्डेय को पुष्प गुच्छ, वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर यूपी रत्न से सम्मानित किया। इसी प्रकार डाॅ विद्या बिन्दु सिंह, डाॅ अनीता सहगल वसुन्धरा, मालविका हरिओम, सुचिता पाण्डेय, अंजलि सिंह, अचला बोस, अंकिता बाजपेयी, प्रिया सिंह, सुर्ति गुप्ता, मधु सिंह, ओम कुमार, प्राची मिश्रा, शिखा मल्होत्रा, मंदाकिनी बहुगुणा शास्त्री, ओम कुमारी और सरिता सिंह को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने यूपी महिला रत्न सम्मान से और रूबल जैन, अदिति जायसवाल, ईषिता सिंह, रितिका षर्मा, प्रख्या सिंह, पर्णिका श्रीवास्तव, बरखा श्रीवास्तव, युवराज विक्रम सिंह, प्रिया व श्रुति गुप्ता को यूपी बाल रत्न सम्मान से प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सम्मानित किया।