कपूरथला चांदगंज इकाई का शपथ समारोह


लखनऊ(सौम्य भारत)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कपूरथला चांदगंज इकाई का शपथ समारोह में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को संगठन की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष मणि कांत शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, राष्ट्रीय संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी, विधायक नीरज बोरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आश्वासन  देते हुए कहा कि हम सदैव सभी व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदा मदद करते रहेंगे।