गृह मंत्री का पुतला फूंकने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार


- छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे व तुषार श्रीवास्तव गिरफ्तार
लखनऊ(सौम्य भारत)। जेएनयू हिंसा के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वह अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा संघर्षरत छात्रों पर हमलावर होकर ऐसी ओझी हरकते कर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर क़ाज़ी इमरान लतीफ़ ने कहा कि भाजपा के गुंडे गृहमंत्री अमित शाह की शह पर पुलिस की सहायता से लगातार छात्रों के साथ हिंसा कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनय पटेल, अनुज पाठक, प्रीतपाल सिंह सलूजा, अंजू सिंह, सुभाषिनी मिश्र, अजय गुप्ता, मो. तकी, राजेन्द्र राजशी, शिवम सिंह, आयुष सिंह, ललित वाल्मीकि, देवम सिंह, केके श्रीवास्तव, आकाश मिश्र, दुर्गेश वाल्मीकि, ललित तिवारी, राजू यादव, रूही जमाल मौजूद थे।