गणतंत्र दिवस पर व्यापारियों ने किया 51 पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

सैनिकों ने किया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की प्रसंसा
लखनऊ(सौम्य भारत)। गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने इंदिरानगर में 51 पूर्व सैनिकों का सम्मान अंग वस्त्र, मोमेंटो, मेडल व पुष्प  देकर किया।
इस दौरान राष्ट्रीय पूर्व सैनिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि देश में सैनिकों को हर क्षेत्र में सम्मान देने की जरूरत है। जिस तरह सीमा पर सैनिक हम लोग की सुरक्षा कर रहा है उसी प्रकार हम लोग का दायित्व है कि हम लोग भी सैनिक का सम्मान करें। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि सभी व्यापारी अपने क्षेत्र में सैनिकों के सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करने का काम करें। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री कर्नल दया शंकर दुबे, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, सांसद कौशल किशोर , मेयर संयुक्ता भाटिया, अपर पुलिस उपायुक्त राजेश श्रीवास्तव, एसीपी दीपक कुमार सिंह, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, एस के वर्मा, राजकुमार रावत, प्रवीण राय मोहित सोनी ,हर्ष बंसल, पवन शुक्ला, वेद राजवंशी, संतोष सोनी, वरुण जैन ,पंकज नेगी, राम सागर वर्मा, रविकांत यादव, डॉ आशीष बाजपेई, अमन बाजपेई , अनंतराम ओम कौशल, दुर्गेश सिंह, विजय श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह ,रूपेश ठाकुर, रंजन उपाध्याय, शिव प्रकाश तिवारी व वकार उल हसन मौजूद थे।