डिफेंस एक्सपो उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के लिए ऐतिहासिक इवेंट साबित होगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ (सौम्य भारत)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपो 2020 बहुत ही महत्वपूर्ण इवेंट है। अगर इसे अंतरराष्ट्रीय इवेंट कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। अभी तक जितने भी डिफेंस एक्सपो हुए हैं, उनमें सबसे बड़ा उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रहा है। यह इवेंट उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक इवेंट साबित होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा बड़ी संख्या में इन्वेस्टर्स ने यहां आने की अपनी सहमति दे दी है। बहुत सारे इन्वेस्टर्स यहां आएंगे, ताकि वह देख सके कि कहां निवेश करना उनके लिए बेहतर साबित होगा इसके लिए वह कई जगह भी जाएंगे। इस डिफेंस एक्सपो के परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश डिफेंस और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का एक इंपॉर्टेंट डेस्टिनेशन बनेगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके पहले चेन्नई में 80 एकड़ भूमि पर डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था। इस बार लखनऊ में 200 एकड़ से ज्यादा की भूमि पर डिफेंस एक्सपो आयोजित हो रहा है। अब तक लगभग 925 एक्जीबिटर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और डिफेंस के ज्वाइंट सेक्रेटरी चंद्राकर भारती मौजूद थे।