बोरा इंस्टिट्यूट में मना स्वामी विवेकानंद की जयंती

लखनऊ(सौम्य भारत)। सीतापुर रोड स्थित बोरा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी। जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया।
इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार ने युवाओ को स्वामी जी के बताये मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने पर बल दिया। महाविद्यालय के छात्रों द्वारा नाटक, भाषण और संगीत के द्वारा स्वामी जी के विचारों को बहुत ही सराहनीय तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. जया सिंह ने छात्रों को स्वामी जी के बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय की निदेशिका सलोनी बोरा, शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष एस.एन.सिंह, वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. मुनिला नकवी, प्रबंध संकाय की निदेशिका डॉ. स्तुति त्रिपाठी तथा सभी विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राए मौजूद थीं।