- अटल जी के समय भाजपा लखनऊ महानगर में खिचड़ी भोज की परम्परा-डा. दिनेश शर्मा
लखनऊ(सौम्य भारत)। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में मंगलवार को निरालानगर स्थित मनोरम लॉन में तहरी भोज में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता खिचड़ी की तरह छोटे-बड़े, अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाकर समरसता भाव के साथ मिलकर काम करते हैं। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ महानगर में खिचड़ी भोज की परम्परा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के समय से चली आ रही है। हम सब को मिलकर अनेकता में एकता बनानी है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डा. दिनेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष/अवध क्षेत्र प्रभारी जेपीएस राठौर, मंत्री आशुतोश टण्डन गोपाल जी, बृजेश पाठक,
स्वाती सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, रोमी साहनी, सुधीर हलवासिया, अनूप गुप्ता, अशोक बाजपेयी, संजय सेठ का स्वागत किया। इस दौरान सीएए के समर्थन के लिये मौजूद लोगों से 886628862 नं. डायल कराया। इस मौके पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, दिनेश तिवारी, मान सिंह व राकेश पांडेय मौजूद थे।
भेद मिटाकर समरसता भाव के साथ मिलकर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव