विधानसभा में उठा पेंशन बहाल करने की मांग - अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने किया स्वागत


- अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने किया स्वागत
लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश यादव ने मंगलवार विधानसभा में बसपा नेता सुखदेव राजभर द्वारा पुरानी पेंशन बहाली पर सदन के सभी दलों द्वारा प्रस्ताव लाकर केंद्र सरकार को भेजे जाने के अनुरोध किये जाने का स्वागत किया है। श्री राजभर के प्रस्ताव का नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने समर्थन करते हुए सदन के नेताओं से उत्तर प्रदेश के लगभग 13 लाख कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाली की अपील की। उन्होंने कहा कि यह देश के लाखों कर्मचारियों के परिवार से जुड़ा हुआ है और प्रमुख मुद्दा भी है। इसलिए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन अवश्य बहाल की जानी चाहिए।